महाकाल की विराट सवारी व शिव कथा आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

(जबलपुर) महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली महाकाल की विराट सवारी एवं पांच दिवसीय श्री कृष्णेश्वर शिव कथा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक सदर श्री रामलीला मैदान में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जय महाकाल संघ के संस्थापक अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9, 10, 11, 12 व 13 फरवरी 2026 को पांच दिवसीय श्री कृष्णेश्वर शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से सदर खंबताल मार्केट के सामने से पारंपरिक महाकाल की विराट सवारी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है।

संस्थापक अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि आम जनता एवं माताओं-बहनों के विशेष आग्रह पर इस वर्ष शिव कथा का आयोजन महाकाल की सवारी से पूर्व किया जा रहा है। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को उनके-उनके दायित्व सौंपे गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि महाकाल की विराट सवारी की शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु काला कुर्ता, शर्ट या टी-शर्ट के साथ सफेद पाजामा, पैंट अथवा जींस का वेश धारण करेंगे।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं में रोहित सिंह ठाकुर, सुमित यादव, प्रभु कुमार, माया सिंह, ममता रजक, जयराज पिल्ले, राधा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, ब्रह्मानंद दुबे, राजकुमार यादव, वीरेंद्र साहू, नितिन नामदेव, प्रशांत बैन, राजेंद्र गोसाईं, संदीप यादव, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, संतोष मिश्रा, पं. राजेंद्र चतुर्वेदी, पं. पुष्पेंद्र तिवारी, नंदू जॉन, श्वेता पिल्ले बैन, किरण ठाकुर, नीलू स्वामी, रीना श्रीवास्तव, मीनू पिल्ले, रोशन गौतेल, पप्पू राव, शुभ तिवारी, श्रेयांस गुप्ता, अभि श्रीवास्तव, मोनू बावरिया, सुरेंद्र नाहर, पंकज गुप्ता, शुभ तालेवर, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र साहू, रविंद्र बैन, संजय यादव, आकाश रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें