विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार कर लिया गया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

 (खरगापुर/टीकमगढ़) स्वामी विवेकानंद जी की 163 भी जयंती के शुभ अवसर पर मां साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति नवांकुर संस्था खरगापुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बल्देवगढ़ द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया।

इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर छत्रपाल सिंह छोटू राजा जिला पंचायत सदस्य टीकमगढ़, समिति के अध्यक्ष एवं माता बेटी बाई नवांकुर संस्था से कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रचना तिवारी, नगर विकास प्रस्फुटन अध्यक्ष खरगापुर परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र संतोष चौरसिया एवं समिति के सभी सदस्य तथा समिति सदस्य विनोद चौरसिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह छोटू राजा द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लेते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने जो विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदी में अपना भाषण दिया हुआ है वह बहुत ही प्रेरणादायक है। जीरो अंक पर दो दिवस बोलकर इतिहास रचा गया। स्वामी जी के द्वारा ऐसे व्यक्तित्व के धनी से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
 ✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
  खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें