“24 लाशें, 16 दिन और प्रमोशन – भाजपा में मौत भी दिलाती है मेडल!”

Advertisement

आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर करारा प्रहार

(मैहर) इंदौर में 24 निर्दोष लोगों की मौत के बाद जो हुआ, वह सुशासन नहीं, सत्ता का नंगा नाच है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार अब संवेदनहीन नहीं, बल्कि निर्लज्ज और अमानवीय हो चुकी है। आप के नेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा— “भाजपा में नियम अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है—
“जितना बड़ा कांड, उतना बड़ा इनाम।”

इंदौर में 24 लोगों की जान गई, और उसी कांड के जिम्मेदार निगमायुक्त को महज़ 16 दिन में प्रमोशन दे दिया गया। यह सरकार नहीं, अपराधियों को सम्मान देने वाला गिरोह है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की तथाकथित ‘कार्रवाई’ केवल कैमरों के लिए रचा गया नाटक थी।

“पहले हटाने का ड्रामा, फिर चुपचाप प्रमोशन
यही है भाजपा का असली सुशासन मॉडल। जनता को मूर्ख समझने की यह हिमाकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” पुष्पेंद्र सिंह ने तीखे शब्दों में कहा “24 लाशें पड़ी रहीं और भाजपा सरकार को शर्म तक नहीं आई। प्रमोशन के लिए 24 दिन इंतज़ार भी ज़रूरी नहीं समझा गया। इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए कि इस सरकार के लिए जनता की जान की कोई कीमत नहीं।”

उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि क्या मौतों की जिम्मेदारी तय करना अपराध है? क्या अफसरों को बचाना और इनाम देना ही भाजपा की नीति है? क्या मध्यप्रदेश में इंसानी जान से ज़्यादा कीमत सत्ता की वफादारी की है? आम आदमी पार्टी ने साफ कहा कि “पूरी भाजपा सरकार सामूहिक रूप से इस अपराध की भागीदार है। यह केवल एक अफसर का प्रमोशन नहीं, यह 24 मौतों पर सत्ता की मुहर है।”

पुष्पेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश की जनता सब देख रही है भाजपा की बेशर्मी भी,उसकी क्रूरता भी और उसकी संवेदनहीन सत्ता भी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें