भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल: नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

Advertisement

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के पदभार ग्रहण के शुभ अवसर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री एंदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवानसिंह परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, श्री अजय सिंह यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय ‘जय श्रीराम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
          मीडिया प्रभारी
      भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें