कटनी में भाजपा संगठन पर्व: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन पर जश्न

(कटनी)  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की और आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। कार्यालय परिसर में पूरे समय “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज खुद को कार्यकर्ता बताया है भाजपा में सब कार्यकर्ता भाव के साथ कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, महामंत्री सुखदेव चौधरी, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, अंकिता तिवारी,आशीष गुप्ता बाबा, वागीश आंनद,रामू साहू, मनीष दुबे, संदीप दुबे , अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा,रजत जैन, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल, सौरभ अग्रवाल, संजू गर्ग , दीपक तिवारी, पार्षद राजू मखीजा, डब्बू रजक, रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार, शिब्बू, साहू, गोविंद चावला, सुमित्रा रावत, बीना बैनेजी, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, शकुंतला सोनी, सरला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें