साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ
(सीधी) साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल टीकट कला का शुभारंभ मुख्य अतिथि चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह, अध्यक्षता पीएसए जिलाध्यक्ष इंजी. आर.बी. सिंह ने फीता काट कर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया।
श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा की अहमियत को बताते हुए सभी छात्रों को आधुनिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता उक्त क्षेत्र के लिए जरूरी है जिसकी पूर्ति साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा। अब छात्रों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। आधुनिक सभी व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सिंह ने बताया कि विगत 15 वर्षों से शिक्षा जगत में जिले की अग्रणी स्कूलों में सुमार साईं ज्योति पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल पनवार सीधी का संचालन किया जा रहा है और मेरा संकल्प हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु समर्पित रहा है।
कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सचिव मंजू राम शुक्ला, रवि तिवारी, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह, संभागीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह परिहार, रमेश सिंह, जयराम सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।
स्कूल परिवार से डायरेक्टर ममता सिंह, सचिव सुधांशु सिंह, मैनेजर प्रकाश सिंह, प्राचार्य बृजेश तिवारी एच.एम. राजकुमार पटेल, परीक्षा प्रभारी विकास कुमार वर्मा, प्रिया सिंह, मांसी तिवारी, शिवानी सिंह परमार, शिवानी सिंह चौहान, अरविंद शुक्ला, उर्मिला पनिका, केशव रजक, कविता पनिका, धर्मेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों अभिभावकगण उपस्थित रहे। सचिव सुधांशु सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
RPKP INDIA NEWS
चुरहट (सीधी)

