कटनी जिले के 13 लाख 34 हजार से अधिक नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण, नगर परिषद कैमोर अव्वल

कलेक्टर श्री तिवारी ई-केवाईसी कार्य की कर रहें सतत समीक्षा

(कटनी) – शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिल सके इस हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर समग्र आईडी से आधार नंबर की ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में अब तक 13 लाख 34 हजार 159 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो कि कुल लक्ष्य का 90.62 फीसदी है।

नगर परिषद कैमोर अव्वल

          समग्र ई-केवाईसी करने के मामले में नगर परिषद कैमोर जिले में अव्वल है। जहां अब तक 13 हजार 858 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि जनपद पंचायत बड़वारा अंतिम पायदान पर है। यहां अब तक 2 लाख 19 हजार 134 लोगों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य ही पूरा हुआ है।

          इसी प्रकार नगर परिषद विजयराघवगढ़ में अब तक 8 हजार 7, नगर निगम  कटनी में 1 लाख 69 हजार 746 लोगों की समग्र ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि नगर परिषद बरही में 13 हजार 351 और जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 55 हजार 365, जनपद पंचायत बहोरीबंद में 2 लाख 13 हजार 434, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 2 लाख 1 हजार 13, जनपद पंचायत रीठी में 1 लाख 39 हजार 703 और जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा में 2 लाख 548 समग्र ई-केवाईसी हो चुकी है।

          जिले के नागरिकों के लिए समग्र आईडी का आधार से ई-केवाईसी का कार्य एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल www.samagra.gov.in एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें