बेरमा सरपंच कौशल प्रसाद साहू बने साहू समाज के तहसील अध्यक्ष

(मैहर) बेरमा/मैहर क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं ग्राम बेरमा के सरपंच कौशल प्रसाद साहू को साहू समाज का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर साहू समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने फूल–मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि कौशल प्रसाद साहू के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि नव अध्यक्ष समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

कौशल प्रसाद साहू ने इस सम्मान के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करेंगे और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें