हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व श्री रामकथा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह
(सागर) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह मंगलवार को सागर प्रवास के दौरान प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह के निवास पहुंचे।

यहां उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की तथा आयोजित श्री रामकथा का श्रवण किया।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख–समृद्धि की कामना की।

