बजट प्रचार अभियान को जन–जन तक पहुँचाएँ कार्यकर्ता – बी.एल. संतोष
भाजपा की कामकाजी बैठक में बीएल संतोष का मार्गदर्शन, डॉ. महेन्द्र सिंह रहे मौजूद
(भोपाल ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक को संबोधित किया। यह बैठक विशेष रूप से बजट प्रचार अभियान एवं वीबी जी–रामजी की प्रदेश टोली की कार्ययोजना को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी बजट को जन–जन तक पहुँचाने के लिए प्रभावी संवाद और जनसंपर्क पर जोर दिया।

श्री बीएल संतोष ने कहा कि बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है, जिसे जनता के बीच सही रूप में प्रस्तुत करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश टोली के सदस्यों को संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और अनुशासन के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और अभियान की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ बजट प्रचार अभियान को गति देंगे और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाएंगे। बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

