संजय पाठक की पहल से विजयराघवगढ़ में सिंचाई क्रांति, दो लिफ्ट परियोजनाओं को कैबिनेट मंजूरी

विधायक संजय पाठक की ऐतिहासिक सौगात—हर खेत तक बाणसागर का पानी

(कटनी) विजयराघवगढ़ विधानसभा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बरही एवं धनवाही सूक्ष्म उद्यम लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई। लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं से विजयराघवगढ़ क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों की 25 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को बाणसागर डैम के पानी से सिंचित किया जाएगा। यह परियोजना प्रेशर पाइप प्रणाली से खेत-खेत तक पानी पहुँचाकर क्षेत्र की खेती की तस्वीर बदल देगी।

इसे भी देखे :- पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

संजय पाठक के संकल्प की ऐतिहासिक जीत

विधायक संजय पाठक के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम आज क्षेत्र की जनता के सामने है। उन्होंने जल संसाधन विभाग से विस्तृत सर्वे, डीपीआर निर्माण और परियोजना स्वीकृति के लिए निरंतर पैरवी की। उनकी दूरदर्शी सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति ने वह सपना साकार कर दिया, जिसका इंतजार हजारों किसान लंबे समय से कर रहे थे।

14 हजार किसानों को सीधा लाभ

इन दोनों परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा के लगभग 14 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधा मिलने से फसल उत्पादन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी, पलायन रुकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। यह कदम सरकार के “हर खेत तक पानी” संकल्प को धरातल पर उतारने वाला साबित होगा।

विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

स्वीकृति के बाद विधायक संजय पाठक ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा— “यह परियोजनाएँ विजयराघवगढ़ के किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगी। हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए संकल्पित है और यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

इन गांवों तक पहुँचेगा बाणसागर का अमृत

बरही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से केवलारी, गैरतलाई, उबरा, खन्ना बंजारी, धवईया, डोकरिया, सिजहरा, बनगवाँ, पथरेहटा, सिनगौड़ी, खिरवा, सिमरिया, रामपुर टोला, सिंघनपुरा, टिकरिया, पटपरहा, खलैन्धा, कुंदरही, गुहावल, बकेली, उरदानी, करौंदी कलां, झिरिया, बुजबुजा, करौंदी खुर्द, सिरोंजा, हनतला आदि ग्राम लाभान्वित होंगे। वहीं धनवाही परियोजना से कुटेश्वर, इटमा और इटौरा क्षेत्र में पाइप व वॉल्व के माध्यम से सिंचाई जल पहुँचेगा।

इसे भी देखे :- Victory of MLA Sanjay Satyendra Pathak : विजयराघवगढ़ विधानसभा में संजय सत्येंद्र पाठक जैसा जन सेवक मिलना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात

क्षेत्रवासियों का कहना है कि संजय पाठक ने जो कहा, वह कर दिखाया। यह स्वीकृति सिर्फ एक सरकारी फैसला नहीं, बल्कि विजयराघवगढ़ के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है—जिसका श्रेय विधायक की जुझारू नेतृत्व क्षमता को जाता है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें