प्रमोद पाण्डेय बने बजरंग सेना के मैहर जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Advertisement

(मैहर) बजरंग सेना संगठन ने सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रमोद पाण्डे को मैहर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डे ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बजरंग सेना के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित किया जाएगा। जिले में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने प्रमोद पाण्डे का फूल-मालाओं से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन मैहर जिले में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। स्थानीय नागरिकों व संगठन के सदस्यों ने इस नियुक्ति को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि प्रमोद पाण्डे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिसका लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें