विजयराघवगढ़ मण्डल में समर्पण दिवस पर गूंजा एकात्म मानववाद का संदेश
(विजयराघवगढ़) प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री सुरेश सोनी एवं सहयोगी वक्ता श्रीमती राजेश्वरी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता सुरेश सोनी, श्रीमती राजेश्वरी दुबे एवं मण्डल अध्यक्ष श्रीराम सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, एकात्म मानववाद के सिद्धांत, संगठन के प्रति समर्पण एवं अंत्योदय की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दीनदयाल जी का विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का सशक्त मार्ग है।

बैठक में समर्पण निधि अभियान को शीघ्र पूर्ण कर जिला कार्यालय भेजने की कार्ययोजना पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री आशुतोष सराफ द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन महामंत्री अजय गौतम ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश सोनी, उदयराज सिंह चौहान, श्रीराम सोनी, राजेश्वरी दुबे, हरिओम बर्मन, अरविंद बड़गयां, श्रवण बागरी, आशुतोष सराफ, अजय गौतम, बलराम गुप्ता, रमाकांत तिवारी, साहब लाल चौधरी, मनसुख चौधरी, हेमराज बागरी, संता विश्वकर्मा, दीपक खटीक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में समर्पण की भावना को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।
