पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार ही सशक्त भारत की आधारशिला – हेमंत खण्डेलवाल

(बैतूल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बैतूल विधानसभा क्षेत्र के गंज मंडल, टैगोर वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 112 में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे प्रासंगिक विचारधारा है।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है, जिसकी नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने रखी। अंत्योदय का उनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान की हर योजना में दीनदयाल जी की सोच प्रतिबिंबित होती है।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का समापन “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष और संगठन को और गतिशील बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें