शस्त्र सहित मां शारदा मंदिर में प्रवेश बड़ी प्रशासनिक चूक, जिम्मेवारो पर हो कार्यवाही:- नारायण त्रिपाठी

(मैहर) मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में की गई शस्त्र पूजा को बड़ी प्रशासनिक चूक करार देते हुए कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री त्रिपाठी ने इस कृत्य को मंदिर की सुरक्षा में की गई बहुत बड़ी गलती बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मै मौन नहीं हूं। मेरे द्वारा पूर्व में कई बार माननीय मुख्यमंत्री जी सहित धर्मस्व मंत्री सहित जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रदेश के किसी भी मंदिर के गर्भगृह में घुसकर पूजा करने की प्रथा पर रोक लगाने की मांग की है। हमारे उज्जैन में गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है साउथ के किसी भी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है मंदिर में हर जाति धर्म के लोगों को जाना चाहिए पूजा अर्चना दर्शन करना चाहिए लेकिन मंदिर के गर्भगृह में चाहे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री क्यों न हो प्रवेश निषेध होना चाहिए।

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि कोई बोलकर भी क्या करेगा जब कोई मानने सुनने वाला है ही नहीं इसमें जो गलतियां है प्रशासन की है क्योंकि यह उनकी जिम्मेवारी है। कोई भी व्यक्ति मंदिर में बंदूक लेकर चला जा रहा है कोई घटना करने जा रहा है कौन देखेगा इन चीजों को। पूर्व में आतंकी घटनाओं की स्थिति को देखते हुए पूर्व एसडीएम गौतम सिंह ने मंदिर में नारियल तक ले जाने की मनाही कर दी थी।

अब तो मैहर जिला है यहां कलेक्टर बैठे है लेकिन कलेक्टर को सिर्फ रोपवे की वसूली से मतलब है ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है मंदिर से संबंधित संपूर्ण जवाबदारी जिला कलेक्टर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि माई शारदा के धाम को प्रशासन ने मजाक बना दिया है जब चाहे वहां संगीत बजाने लगे कार्यक्रम आयोजित करने लगे मै ऐसे तमाम कार्यों की घोर निंदा करता हूं और इसके लिए जिम्मेवार लोगों पर कार्यवाही की मांग करता हु साथ सभी सनातन को मानने वाले हिंदू धर्म के अनुयायियों से अपील करता हु कि मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा करने से परहेज करे। मैहर देवी माँ के पुजारी धर्म पुण्य मानने वाले पंडा कथा वाचक पंडित अपनी देवी माँ की गरिमा प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। हम ख़ुद रक्षा करने का संकल्प ले ये अधिकारी आते जाते रहते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें