सिंधी समाज ने नव नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी का किया भव्य स्वागत

Advertisement

(मैहर) नगर में सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक सक्रियता का सुंदर उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधी समाज मैहर द्वारा नव नियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी का गरिमामय स्वागत किया गया।

सिंधी समाज के अध्यक्ष ईश्वर दास हिरानी आप सनी गंगवानी महामंत्री भारतीय सिंधु सभा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख जनों ने प्रभात द्विवेदी को पुष्पमाला पहनाकर एवं माँ शारदा की जयकारों के साथ शाल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भरत गोकलानी अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा, राज कुमार गंगवानी, दिनेश सावलानी, गिरधारी लाल आरतानी, विनोद गंगवानी, बंटी तलरेजा, बंटी आहूजा, बबलू अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजेश गंगवानी, दीपक सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नगर में और अधिक सशक्त होगा तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

अपने उद्बोधन में प्रभात द्विवेदी ने सिंधी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के स्नेह और विश्वास से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नगर के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता एवं जनहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

सिंधी समाज के इस सम्मान समारोह को नगर में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने सामाजिक संगठनों और राजनीतिक नेतृत्व के बीच समन्वय की मिसाल प्रस्तुत की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें