गायत्री योग अनुसंधान केंद्र डॉ. सुरेंद्र राजपूत एवं पत्रकार आशीष रैकवार का करेगा सम्मान
(कटनी) गायत्री योग अनुसंधान केंद्र द्वारा डॉ. सुरेंद्र राजपूत को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष बनाए जाने तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘यश भारत’ के सहायक संपादक आशीष रैकवार को अरुणोदय शुक्ला पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया जाएगा।
योग केंद्र के अध्यक्ष मनोज नगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 15 फरवरी, रविवार को प्रातः 7:00 बजे सुक्खन अखाड़ा में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘यश भारत’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार आशीष सोनी होंगे।
योग केंद्र के सचिव आनंद सुहाने एवं योग गुरु गोपाल अग्रवाल ने सभी योग साधकों एवं पत्रकारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है बैठक में मुकेश नामदेव, राजेंद्र नामदेव, मनीष अग्रवाल ,पुन्नू लाल जी नामदेव, गणेश ताम्रकार, एस के खर्द, श्री चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
