विलायत कला में गूंजा कांग्रेस का जोश: प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का विजयराघवगढ़ कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Advertisement

(विलायत कला/विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ के उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विलायत कला में मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ पटवारी जी का अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, दुर्गा बढ़ौलिया, श्रीमती शक्ति तिवारी, सुधीर तिवारी, राज भैया आदि ने किया। कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ के अलावा बड़वारा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में व्यापक जनभागीदारी दिखाई दी।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पटवारी जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों का उत्साह और एकजुटता क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा का संकेत दे रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें