कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 138 आवेदकों की समस्‍याएं

(कटनी)  कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने कलेक्‍ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे 138 लोगों कि समस्‍याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

          इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्‍वकर्मा, जिला पंजीयत पंकज कोरी, जिला अबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला श्रम अधिकारी केवी मिश्रा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

अवैध उत्‍खनन में लिप्‍त ट्राली जप्‍त कराएं

          जनसुनवाई में कलेक्‍टर को  ग्राम बिलहरी के निवासियों ने संयुक्‍त रूप से आवेदन देकर बताया कि विनोद शंकर शर्मा द्वारा शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक मुक्तिधाम पर अवैध खनन कर अवैध कब्‍जा किया गया था। प्रशासन द्वारा कब्‍जा हटा दिया गया है। लेकिन उत्‍खनन कार्य में लगे जेसीबी मशीन और ट्रेक्‍टर ट्राली पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपसंचालक खनिज को इस मामले में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

धारणाधिकार का समाधान

          जनसुनवाई में अल्‍फटगंज निवासी अब्‍दुल सत्‍तार ने नजूल भूमि के धारणाधिकार संबंधित समस्‍या के निराकरण करने का आग्रह किया जिस पर कलेक्‍टर ने प्रभारी अधिकारी नजूल को नियमानुसार समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

वेतन भुगतान कि विसंगति

मध्‍यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्‍यक्ष ने आवेदन देकर सहकारी समिति के विक्रेता कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों का निराकरण करने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्‍टर ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता को इस मामले में शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाएं

          कलेक्‍टर श्री तिवारी को जनसुनवाई में ग्रामपंचायत धूरी बहोरीबंद के सरपंच हेमलता और पंचो ने आवेदन देकर बताया कि खसरा नंबर 2060 रकवा 0.32 हे० भूमि राजस्‍व अभिलेख में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बहोरीबंद के नाम पर दर्ज है। इस खसरे में गांव के ही नारायण सोनी द्वारा अवैध रूप से कब्‍जा किया गया है जबकि इस जमीन पर सामुदायिक भवन बनना प्रस्‍तावित है। भवन का कार्य प्‍लिंथलेवल तक हो चुका है। इस लिए इस कार्य को सतत जारी रखने अवैध कब्‍जे पर एसडीएम बहोरीबंद द्वारा दिए गए स्‍थगन आदेश को हटाने का आग्रह किया गया। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद को नियमानुसार समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें