जिला स्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता सम्मान समारोह कलेक्टर सभागार मैहर में हुआ संपन्न
(मैहर) आयोजक जिला शिक्षा केंद्र के तत्वाधान में जिला मैहर में गत दिवस कलेक्टर सभागार मैहर में जिला स्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता सम्मान समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ज्ञात हो कि राज्य शिक्षा केंद्र के तत्वाधान में कक्षा 2 से कक्षा 8 वी तक के विद्यार्थियों की 16 जनवरी 2026 को हुई जिला स्तरीय ओलिंपियाड में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह, किट , सर्टिफिकेट आदि के साथ उनके माता पिता के समक्ष सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला मैहर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति सुष्मिता सिंह, सी ई जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह,अमरपाटन एस डी एम डॉ. आरती सिंह, रामनगर एसपी मिश्रा, तहसीलदार जितेंद्र पटेल,डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल ,पुरस्कार सामग्री वितरण सहयोगकर्ता श्री मति उमेश खेमका ,समस्त बी आर सी प्रमुख शिक्षक गण जिला मैहर सहित अभिभावक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विषयवार 21विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार किट प्रदान करते हुए पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इनमें से कुछ छात्र छात्राओं का राज्य स्तरीय में भी चयन हुआ है निश्चित ही यह जिला मैहर के लिए शिक्षा के प्रति गौरांवित करने वाला पल है। इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

