जल गंगा संवर्धन अभियान: माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था
जन अभियान परिषद के निर्देशन में ग्राम दुर्गानगर में सराहनीय पहल, सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर किया पुनीत कार्य
(बल्देवगढ़/टीकमगढ़) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गानगर में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। ग्राम दुर्गानगर स्थित प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
यह पुनीत कार्य माँ साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति, खरगापुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, दुर्गानगर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद, विकासखंड बल्देवगढ़ के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दुर्गानगर के सरपंच बिजय बंशकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर माँ साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक संतोष चौरसिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दुर्गानगर के सचिव विनोद मिश्रा एवं अध्यक्ष रोहित यादव, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के छात्र एवं परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी तथा प्रमोद कुमार चढ़ार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने जल संरक्षण एवं जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। मंदिर परिसर में प्याऊ की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
शिवराज सिंह
पत्रकार, आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर, जिला टीकमगढ़
