घर में अवैध व्यवसायिक सिलेंडर रखने पर संयुक्‍त जांच दल ने की कार्यवाही

Advertisement

(कटनी) जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर घनश्याम अलवानी के घर से गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण कर विक्रय करने की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में तहसीलदार श्री संदीप सिंह, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष कुमार शुक्ल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।जांच के दौरान बाबा आत्माराम उदासीन गुरुदारा के सामने स्थित घनश्याम अलवानी के घर पर व्यवसायिक प्रवर्ग का (19 कि.ग्रा. धारिता का) 1 सिलेण्डर पाया गया जिसमें लगभग 7 कि.ग्रा. गैस भरी हुई पाई गई। पूछतांछ करने पर घनश्याम अलवानी द्वारा व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये और न ही व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के सम्बंध में कोई समाधानकारक जवाब दिया गया।घनश्याम अलवानी द्वारा अनाधिकृत रूप से व्यवसायिक गैस सिलेण्डर का स्वयं के घर में भण्डारण करना पाये जाने पर 1 नग व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जप्त कर उनके  विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण निर्मित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें