कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्‍न

Advertisement

(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्रभावी कार्य करें। पिछली बार इस अभियान अंतर्गत जो कार्य अपूर्ण है, उन्‍हें पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में उन्‍होंने सीएम हेल्‍पलाईन व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें। सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में कम प्रगति लाने वाले अधिकारियों से कहा कि संतुष्टिजनक प्रगति नहीं आने पर आवश्‍यक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री, एसीएस व प्रभारी मंत्री के बैठकों में दिये निर्देशों का पालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें और जो भी लंबित है उन पर कार्य करें।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सहयोगी व उप सहयोगी समिति का गठन करने, गौर नदी के पुनर्जीवन, पुस्‍तक मेला, डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनू योजना और हिरण्‍यगर्भा अभियान के साथ गौशालाओं के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने 23 मार्च से 30 मार्च तक वंदे मातरम अभियान अंतर्गत वंदे मातरम गाते हुए सोशल मीडिया पर सेल्‍फी अपलोड करना तथा विभागीय वेबसाईट पर भी अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्‍होंने कहा कि सेडमेप के माध्‍यम से मेन पावर उपलब्‍ध कराने के लिए कार्यक्रम जारी है अत: इस दिशा में युवा आवेदन कर सकते हैं। बैठक में राजस्‍व वसूली, समग्र ई-केवायसी, फेसलेस रजिस्‍ट्री, दिव्‍यांगजनों के चिन्‍हांकन व उन्‍हें लाभांवित करने के लिए शिविर आयोजित करने के साथ वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कोयला से खाना बनाने के प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने ऑफिस को अपडेट रखें और प्रभारी मंत्री की बैठक में दिये निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

इसके अलावा उन्‍होंने रबी उपार्जन के संबंध में भी आवश्‍यक चर्चा की। बैठक में उन्‍होंने सेवा निवृत्‍त व्‍यक्तियों के प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित करने के साथ कहा कि कर्मयोगी पोर्टल अंतर्गत चिन्हित विषयों में दस-दस कोर्स करें, जिनमें पांच विभागीय हों तथा पांच अन्‍य विषय से संबंधित कोर्स हों। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें