परसमनिया और मझगवां के पेयजल समस्या मूलक गांवों का भ्रमण करें औद्योगिक क्षेत्र कोठी की जमीन का गलत सीमांकन करने पर आर.आई. सस्पेंड
घरेलु गैस की किल्लत नहीं होनी चाहिए टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देष
कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के सत्यापन कार्य में तहसील बिरसिंहपुर में जीरो की प्रगति होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार फार्मर रजिस्ट्री और गेहूं उपार्जन के किसानों के सत्यापन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें। सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग की 1116 षिकायतें लंबित होने पर कलेक्टर ने तहसीलवार समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देष दिये। बिरसिंहपुर तहसील के हर राजस्व कार्य में पिछड़ने पर कलेक्टर ने कहा कि कारण बताओ नोटिस के साथ गोपनीय चरित्रावली में प्रतिकूल टिप्पणी भी दर्ज की जायेगी। कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस ने जिले में 14-15 वर्षीय किषोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाये जा रहे एचपीवी टीकाकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सतना जिला 24वें स्थान से 27वें स्थान पर आ गया है। जिले का औसत टीकाकरण भी प्रदेष के औसत से कम है। उन्होंने कहा कि आषा और आषा सहयोगिनी द्वारा टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सेवा समाप्ति की कार्यवाही करे। इसी तरह महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भी राष्ट्रीय महत्व के टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करे तो संविदा समाप्ति की कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी में कमजोर प्रगति पर बीएमओ और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देष दिये।
जनगणना कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि चार्ज अधिकारी और नगर जनगणना अधिकारी समय-सीमा के अनुरूप जनगणना की कार्यवाही पूर्ण कराये। जिले में 24 से 26 मार्च तक फील्ड स्तर पर प्रषिक्षण कार्यक्रम होंगे। नर्मदा घाटी विकास, रेल्वे लाइन दोहरीकरण, जल संसाधन, एमपीआरडीसी, जल निगम, लोक निर्माण विभाग की परियोजना कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने भू-अर्जन और मुआवजा वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जल निगम के कार्यो की पृथक से विस्तारपूर्वक समीक्षा गुरूवार अथवा अगली टीएल बैठक में की जायेगी। कलेक्टर ने जन आकांक्षा पोर्टल पर संधारित समय-सीमा पत्रकों में की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की।
