सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संभाग प्रभारियों की ली बैठक

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, कंटेंट की गुणवत्ता, समय पर जानकारी प्रसारित करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें