
“राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद” के जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी जी के कुशल नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष आरिफ भाई, कैमोर नगरअध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष संत शरण जी,संदेश उपाध्याय जी.. महासचिव डॉ मोहन मुंगेरिया,कैमरा मैन सुनील नामदेव एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति में साथ ही खलवारा बाजार कैमोर के प्रतिष्ठित व्यापारी गणों सम्मानीय श्री सुमतेष कुमार जी जैन,श्री जागेश ग्रोवर जी,श्री बंटू चावला जी, श्री ऋषभ जैन जी,श्री पप्पू निगम जी डॉक्टर सुभाष ग्रोवर जी ….आदि द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।चूंकि खलवारा बाजार हृदय स्थल के रूप में जाना जाता है। बावजूद इसके भी इतने वर्षों से संचालित देशी शराब दुकान धड़ल्ले से चल रही है।
बहुत ही आश्चर्य का विषय है राजनीतिक दलों से संबंधित लोगों ने अपना ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ…. कैमोर क्षेत्र के हृदय स्थल की बात है… तो नगर परिषद के आला अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ।
निरंतर प्रशासन को भी इस बात से अवगत कराया गया,किंतु कुछ भी संतोषजनक कार्यवाही होती नजर नहीं आई। जनाक्रोश आज चरम सीमा तक पहुंच गया है।व्यापारी वर्ग नि:संकोच अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है । इसी श्रंखला में समस्त व्यापारी वर्गों ने श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष हस्ताक्षर अभियान प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। जो कि राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद माध्यम से माननीय महोदय तक भेजा जाना तय हुआ है।
7 दिवस के अंदर अगर यह देशी शराब दुकान खलवारा बाजार के हृदय स्थल से स्थानांतरित नहीं होती है, तो पूरा व्यापारी वर्ग एवं राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद जनमानस के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य रहेगी।
