सहायक संचालक जनसंपर्क श्री वासनिक को दी गई विदाई

Advertisement

सहायक संचालक जनसंपर्क श्री वासनिक को दी गई विदाई

सागर सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर को नरसिंहपुर जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरण होने पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहायक संचालक श्री यशवंत सिंह बरारे ने श्री वासनिक को विदाई स्वरूप स्मृति चिन्ह देते हुए कहा कि स्थानांतरण शासकीय प्रक्रिया है, ये तो होते ही रहते है। उन्होंने कहा कि श्री वासनिक अभी युवा है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। श्री मनोज नेमा ने श्री वासनिक जी को विदाई देते हुए कहा कि मैंने उनके साथ रहते हुए काफी कुछ सीखा है। मैं श्री वासनिक के स्थानांतरण होने पर दुखी जरूर हूं पर यह एक प्रक्रिया का भाग है। समारोह में वरिष्ठ लेखापाल श्री गोविन्द चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सोशल मीडिया हेण्डलर श्री रूपराज लोधी, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री वृन्दावन विश्वकर्मा, श्री प्रवेश यादव, श्री विनोद राजवंशी , श्री गोविन्द एवं अकील खान उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें