राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा केन्‍द्रों में लगाई गई कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

Advertisement

(कटनी)  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल को जिले में आयोजित होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर परीक्षा केन्‍द्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।जिले में परीक्षा के आयोजन लिए जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा ओएमआर पद्धति से दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होगा।इनकी लगी ड्यूटी   जारी आदेश के अनुसार चयनित 4 परीक्षा केन्‍द्रों हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही इनके सहयोग के लिए परीक्षा केन्‍द्र शासकीय गर्ल्स कॉलेज, झिंझरी में नायब तहसीलदार श्री इशरार खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शासकीय उत्कृष्ट हा.से. स्कूल, माधवनगर में नायब तहसीलदार श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज, झिंझरी में नायब तहसीलदार श्री हर्षवर्धन रामटेके और शासकीय तिलक कॉलेज, बरही रोड खिरहनी  में प्रभारी तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह को जिम्‍मेदारी दी गई है। सभी नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि वे दोनों पारियों में केंद्रों की सघन जांच करेंगे। दल को निर्देशित किया गया है कि वे समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, परीक्षा के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले को अलर्ट पर रखा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें