ओवर ब्रिज परियोजनाओं में देरी पर सवाल, शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग

पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को दिया पत्र

(विरार/मुंबई) वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे पूर्व-पश्चिम संपर्क को मजबूत करने के लिए ओवर ब्रिज (ROB) परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग उठी है। नालासोपारा के पूर्व विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वसई-विरार की जनसंख्या 12.23 लाख थी, जो अब बढ़कर लगभग 24 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। मुंबई महानगर क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां तेजी से शहरीकरण हुआ है और वाहनों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है।

वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में विरार, नालासोपारा, वसई रोड और नायगांव जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद पूर्व-पश्चिम संपर्क के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इसके कारण रेलवे फाटक और ओवर ब्रिज पर भारी यातायात दबाव बना रहता है, जिससे नागरिकों को रोजाना जाम और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है।

पूर्व विधायक ठाकुर ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2015 में इन रेलवे ओवर ब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब तक उनकी निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने इस प्रक्रिया में तेजी लाकर काम जल्द शुरू करने की मांग की है।

प्रस्तावित परियोजनाओं में विरार, अचोले, अलकापुरी, उमेलगांव क्षेत्र सहित वसई में पुराने रेलवे ओवर ब्रिज को हटाकर नए ब्रिज के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल यातायात समस्या में राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और नागरिकों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

Share this:

राज्य शासन के निर्देशनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रदेश भर में चलाए जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर जिले में नवाचार के तौर पर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, स्क्रीनिंग तथा उपचार के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नमो प्रेरणा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। अभियान में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर की समय पर पहचान और स्क्रीनिंग के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों की शुरुआत जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में 18,19 और 20 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से होगी। इस शिविर में राज्य कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा जांच की जायेगी तथा प्राथमिक लक्षणों वाले मरीजों की सीटी स्कैन, एमआरआई, सोनोग्राफी, एफएनएसी, पेप स्मियर एवं पैथोलॉजी जाँचे की जाएगीं। नमो प्रेरणा अभियान में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों के आयोजन के साथ ही युवाओं और नागरिकों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, कारणों, बचाव तथा जोखिमों की जानकारी देकर शिक्षित किया जाएगा। अभियान में नशा मुक्ति पर भी जोर रहेगा तथा कैंसर के प्रमुख कारणों जैसे तंबाकू, बीड़ी एवं शराब के सेवन से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कैंसर की रोकथाम तथा नशा मुक्ति को लेकर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान में जिले के सभी नागरिकों से सक्रीय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने नमो प्रेरणा अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत को सौंपी है। श्री गहलोत को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र की पहल पर आयोजित किये जा रहे नमो प्रेरणा अभियान के अंतर्गत शिविरों के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डॉ कोठारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जिस किसी भी व्यक्ति को कैंसर होने की आशंका हो वे स्क्रीनिंग शिविर में आकर अपनी जांच अवश्य करायें। कैंसर के संभावित लक्षण – शरीर के किसी हिस्से में सूजन अथवा गांठ, भोजन निगलने में कठिनाई अथवा दर्द, मूत्र विसर्जन में अड़चन व तकलीफ होना, स्तनों में सूजन अथवा गांठ, तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंह व जीभ में छाले रहना, मासिक धर्म के अलावा योनि से रक्तस्राव होना, तिल अथवा मस्से के आकार व रंग में बदलाव होना, लंबे समय तक दस्त अथवा बुखार होना तथा लंबे समय तक चलने वाली खांसी इत्यादि हैं। क्रमांक/3404/सितम्बर-228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें