लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर ने किया सनातन संस्कृति को गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकमाता अहिल्या बाई के स्थापित आदर्श मध्यप्रदेश सरकार की हैं प्रेरणा
मुख्यमंत्री महेश्वर में “गोदा से नर्मदा” जलयात्रा के समापन समारोह में हुए शामिल

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर ने आदर्श योद्धा, शक्तिशाली शासिका और पुण्यश्लोका के रूप में सनातन संस्कृति को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि 300वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र शासन द्वारा आयोजित की गई ‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा के समापन पर उनकी कर्मभूमि महेश्वर में आज उत्साह का वातावरण है, जो अहिल्यादेवी के विरासत के महत्व को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की विरासत ऐसी है कि उन्हें समर्पित जलयात्रा जिसका शुभारंभ एक प्रदेश के मुख्यमंत्री और समापन दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य अपनी सांझा विरासत की कारण जुड़वां भाई की तरह है। उन्होंने ‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा के सफल आयोजन की लिए महाराष्ट्र शासन का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्यादेवी के आदर्श मध्यप्रदेश सरकार की प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि 300वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन ने गतवर्ष लोकमाता को समर्पित कैबिनेट बैठकों का आयोजन महेश्वर और इंदौर में किया था। लोकमाता की प्रेरणा से ही महेश्वर में दशहरा में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महेश्वर के अहिल्याघाट पर प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है जिसमें लोकमाता के गौरवशाली इतिहास प्रदर्शित होता है। मध्यप्रदेश सरकार महेश्वर में देवी अहिल्यालोक का निर्माण कर रही है जिसका भूमि-पूजन शीघ्र ही किया जाएगा। सरकार महेश्वर आवागमन की सुविधा के लिए फोरलेन हाइवे तैयार कर रही है। लोकमाता ने जिस प्रकार से देवस्थान, घाट और जनसुविधाओं का निर्माण किया, वैसे ही प्रदेश सरकार देवस्थलों के अंदर सुप्रबन्धन करने, धार्मिक नगरियों को हेली सेवा से जोड़ने जैसे सांस्कृतिक महत्त्व के कार्य कर रही है।

जल संसाधन मंत्री, महाराष्ट्र शासन डॉ. राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जलप्रबंधन, लोक कल्याण और सुशासन के आदर्श आज भी प्रेरणास्त्रोत हैं। ‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा लोकमाता की इसी जलप्रबंधन विरासत को साथ लेकर जनजागरुकता के उद्देश्य से निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गोदावरी सहित महाराष्ट्र की 130 अन्य नदियों का जल और लोकमाता की जन्मस्थली चोंडी की पवित्र मिट्टी लेकर लोकमाता की कर्मस्थली महेश्वर पहुंची है। इस जलकलश और मिट्टीकलश का उपयोग कर रजवाड़ा परिसर में बेलपत्र का पौध रोपण किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जलयात्रा के समापन समारोह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

श्री चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री, महाराष्ट्र शासन ने कहा कि गोदा से नर्मदा जलयात्रा का लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया था जिसमें आध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक का अद्भुत संगम था। उन्होंने बताया कि युवा, किसान, स्वसहायता समूह, सभी ने साथ आकर जलयात्रा के दौरान जनभागीदारी से जनजागरुकता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस जलयात्रा के माध्यम से जलसंरक्षण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जलक्रांति आ रही है, जो लोकमाता के आदर्शों का उत्सव है। कार्यक्रम के अंत में विपणन और राजशिष्टाचार मंत्री, महाराष्ट्र शासन श्री जयकुमार रावल ने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्याघाट पर विधि-विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक महाआरती की। इस अवसर पर नमामि देवी नर्मदे की पवित्र गूंज और आकर्षक आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज और लोकमाता अहिल्यादेवी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा के दौरान एकत्रित किए गए जलकलश और मिट्टीकलश मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपे गए।

कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के वंशज श्रीमंत यशवंतराव होलकर, केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसदद्वय श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और श्री शंकर लालवानी, विधायक महेश्वर श्री राजकुमार मेव, विधायक बड़वाह श्री सचिन बिरला, विधायक खरगोन श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, सहित मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शासन के अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण का व्यापक संदेश देने के उद्देश्य से गोदावरी और कृष्णा घाटी सिंचाई विकास निगम, जल संसाधन विभाग, महाराष्ट्र शासन द्वारा ‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का शुभारंभ गोदावरी तट पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रब्यंकेशर और उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने लोकमाता की जन्मस्थली चोंडी से दिनांक 25 अप्रैल, 2026 को किया था। यात्रा महाराष्ट्र के 5 जिलों एवं मध्यप्रदेश के 3 जिलों से भ्रमण करते हुए 130 नदियों का जल और चोंडी की पवित्र मिट्टी लेकर नर्मदा तट पर स्थित अहिल्याघाट पर समाप्त हुई। यात्रा में लगभग 1000 जल यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं वारकरी समुदाय ने भाग लिया और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और लोकमाता देवी अहिल्या बाई के जलप्रबंधन से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया।

Share this:

राज्य शासन के निर्देशनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रदेश भर में चलाए जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर जिले में नवाचार के तौर पर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, स्क्रीनिंग तथा उपचार के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नमो प्रेरणा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। अभियान में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर की समय पर पहचान और स्क्रीनिंग के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों की शुरुआत जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में 18,19 और 20 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से होगी। इस शिविर में राज्य कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा जांच की जायेगी तथा प्राथमिक लक्षणों वाले मरीजों की सीटी स्कैन, एमआरआई, सोनोग्राफी, एफएनएसी, पेप स्मियर एवं पैथोलॉजी जाँचे की जाएगीं। नमो प्रेरणा अभियान में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों के आयोजन के साथ ही युवाओं और नागरिकों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, कारणों, बचाव तथा जोखिमों की जानकारी देकर शिक्षित किया जाएगा। अभियान में नशा मुक्ति पर भी जोर रहेगा तथा कैंसर के प्रमुख कारणों जैसे तंबाकू, बीड़ी एवं शराब के सेवन से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कैंसर की रोकथाम तथा नशा मुक्ति को लेकर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान में जिले के सभी नागरिकों से सक्रीय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने नमो प्रेरणा अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत को सौंपी है। श्री गहलोत को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र की पहल पर आयोजित किये जा रहे नमो प्रेरणा अभियान के अंतर्गत शिविरों के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डॉ कोठारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जिस किसी भी व्यक्ति को कैंसर होने की आशंका हो वे स्क्रीनिंग शिविर में आकर अपनी जांच अवश्य करायें। कैंसर के संभावित लक्षण – शरीर के किसी हिस्से में सूजन अथवा गांठ, भोजन निगलने में कठिनाई अथवा दर्द, मूत्र विसर्जन में अड़चन व तकलीफ होना, स्तनों में सूजन अथवा गांठ, तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंह व जीभ में छाले रहना, मासिक धर्म के अलावा योनि से रक्तस्राव होना, तिल अथवा मस्से के आकार व रंग में बदलाव होना, लंबे समय तक दस्त अथवा बुखार होना तथा लंबे समय तक चलने वाली खांसी इत्यादि हैं। क्रमांक/3404/सितम्बर-228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें