मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते मे अंतरित कि पेंशन राशि टीकमगढ़ जिले के 30000 हितग्राहियों के खाते मे अंतरित कि पेंशन राशि
(टीकमगढ़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह मार्च पेड इन अप्रैल 2026 की कुल राशि 200.71 करोड़ का हितलाभ सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इस दौरान टीकमगढ़ जिले के 30000 वृद्धावस्था, कल्याणी, दिव्यांगता पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मार्च माह पेड इन अप्रैल की पेंशन का भुगतान किया गया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्री सौरभ तिवारी, जनपद पंचायत टीकमगढ़ सीईओ सहित संबंधित अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले केे वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन तथा दिव्यांगता पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
