पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है भाजपा संगठन और सरकार, मिलेगी आर्थिक मदद : हेमंत खण्डेलवाल

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों का तुरंत करें पुनर्वास: हेमंत खण्डेलवाल

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा के ग्राम बर्राढाना पहुंचकर आगजनी से प्रभावित हुए परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दो दर्जन पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवारों का तुरंत पुनर्वास करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ भाजपा संगठन और सरकार खड़ी है। पीड़ित परिवारों को जिंदगी दोबारा सामान्य तरीके से जीने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ राहत कार्यों का अवलोकन भी किया।

नुकसान का विस्तृत आंकलन कर शीघ्र प्रदान की जाए आर्थिक सहायता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कलेक्टर से कहा कि शनिवार को हुई आगजनी से पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का विस्तृत आंकलन कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि वह किसी भी बात की चिंता न करें।

संकट की घड़ी में भाजपा सरकार पीड़ितों के साथ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत शिविर का व्यवस्थित संचालन, तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, अस्थायी आवास की व्यवस्था करने तथा नुकसान का शीघ्र सर्वे कर आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि अभी वह 24 पीड़ित परिवारों को तात्कालिक रूप से व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध करा रहे हैं। पीड़ित परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत भी आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता के साथ ही सेवा भारती सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

इस दौरान स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह चैहान ने विधायक स्वेच्छानुदान निधि से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान पद्मश्री व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें