बरगी क्रूज हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
जबलपुर। भारत माता चौक सदर जबलपुर में जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बरगी क्रूज हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बरगी क्रूज हादसा गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन विभाग जबलपुर के अधिकारी संजय मल्होत्रा, क्रूज पायलट एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर शासकीय कार्य में लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही घटिया गुणवत्ता की लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने में हुए कथित भ्रष्टाचार की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा कि पर्यटन अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार लोगों पर BNS धारा 106 के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए, लापरवाह अधिकारियों को निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, संदीप मेहरा, सुमित यादव, ओमकार पटेल, हिमांशु त्रिपाठी, ब्रह्मानंद दुबे, दीपक ठाकुर, एडवोकेट संदीप शुक्ला, विकास सराठे, सुजीत सिंह ठाकुर, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, संदीप यादव, विकास भरद्वाज, अमित तिवारी, जयराज पिल्ले, विवेक गर्ग, संतोष, सोनू यादव, पप्पू राव, राकेश भारत सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✍️ मुरारी लाल तिवारी
RPKP INDIA NEWS
जबलपुर
