डाकघरों में 8 और 9 मई को आधार अपडेट कराने चलेगा विशेष अभियान
(कटनी) जबलपुर संभाग के अंतर्गत कटनी जिले के डाकघरों में स्थित आधार केंद्रों पर नवीन आधार पंजीयन और सुधार कार्य के लिए 8 एवं 9 मई को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिक आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन, मोबाइल नंबर और ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।6-7 मई को मिलेंगे टोकन अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभाग ने टोकन व्यवस्था लागू की है।
नवीन पंजीयन और सुधार कार्य के लिए 6 और 7 मई को टोकन का वितरण किया जाएगा। जो नागरिक अपना आधार अपडेट कराना चाहते हैं, उन्हें पहले इन तारीखों में टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।कार्य का समय और केंद्र नागरिकों की सुविधा के लिए आधार केंद्रों के समय में भी विस्तार किया गया है। प्रधान डाकघर में आधार सेंटर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्य करेंगे। जबकि उपडाकघर और अन्य सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्य होगा।
जबलपुर संभाग के अंतर्गत कुल 2 प्रधान डाकघरों और 36 उपडाकघरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए दूरभाष नंबर 0761-2678121 पर संपर्क किया जा सकता है।कटनी जिले के इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा कटनी जिले के प्रमुख डाकघर जहाँ यह सुविधा उपलब्ध रहेगी:कटनी प्रधान डाकघर, माधव नगर, कटनी सीमेंट फैक्ट्री, बरही, बाकल, कैमोर, निवार, रीठी, सरोली मझ
