कलेक्टर श्री सिंह ने किया उप तहसील कार्यालय चरगवां का औचक निरीक्षण
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज उप तहसील कार्यालय चरगवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमांकन, नामांकन, बंटवारा के प्रकरणों के साथ अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि अन्य राजस्व प्रकरणों के साथ सीमांकन के प्रकरणों को तत्परता के साथ निराकृत करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकरणों के लंबित होने के कारणों के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बिल्कुल न करें। इस दौरान एमपीआरडीसी के कार्यकारी संचालक श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा श्री मदन रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
