उपार्जित गेंहू का दो दिनों में 90 प्रतिशत परिवहन कराएं – कमिश्नर

Advertisement

अधूरी एकल नलजल योजनाओं को 30 जून तक पूरा कराएं – कमिश्नर

(सतना) रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी कलेक्टर समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन पर विशेष ध्यान दें। उपार्जित गेंहू का दो दिनों में 90 प्रतिशत उठाव कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं। स्वीकृति पत्रक तत्काल जारी कराकर किसानों को तीन दिवस में भुगतान कराएं। गेंहू के परिवहन में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। पेयजल व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग करें। पेयजल से संबंधित आवेदन पत्रों का 24 घंटे में निराकरण कराएं। सभी जिलों को राइजर पाइप तथा सिंगल फेज मोटर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इनका आवश्यकता के अनुसार उपयोग करके पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधूरी नलजल योजनाओं को 30 जून तक पूरा कराएं। पूर्ण नलजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को समारोह पूर्वक हस्तांतरित कराएं। सतना और मैहर जिले के एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित विभागीय अधिकारी तथा मैहर में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम दिव्या पटेल सहित विभागीय अधिकारी वीसी में शामिल हुए। कमिश्नर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं है। अभियान के लिए बनाई गई कार्ययोजना के अनुरूप शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के कार्य कराएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजनों की भी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल संरक्षण कार्यों में व्यय राशि पोर्टल पर तत्काल अपलोड कराएं। जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों की फोटो और विवरण भी अभियान के पोर्टल पर अपलोड कराएं। कमिश्नर ने कहा कि जनगणना की भी नियमित मानीटरिंग करें। सभी प्रगणक दो दिवस में निर्धारित गणना ब्लाकों को चिन्हांकित करके मकानों का सर्वे शुरू करा दें। सभी कलेक्टर जनगणना कार्य पर भी सतत निगरानी रखें। कमिश्नर ने कहा कि कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं में विशेष ध्यान दें। सीधी और सतना जिले स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने तथा स्वास्थ्य सूचकांकों के सुधार पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर सिंगरौली आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों के ऋण वितरण, निक्षय अभियान तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दें। सीएम हेल्पलाइन में सभी जिलों में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं।
इसमें सौ दिन से अधिक समय से लंबित आवेदन पत्रों का विशेष प्रयास करके निराकरण कराएं। बैठक में कमिश्नर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन तथा नियमित जाँच, कुपोषण पर नियंत्रण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, वनाधिकार के निरस्त दावों के सत्यापन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर रीवा नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, सतना डॉ. सतीश कुमार एस, मैहर बिदिशा मुखर्जी, मऊगंज संजय कुमार जैन, सिंगरौली गौरव बैनल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संबंधित संभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें