प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दीनदयाल रसोई का किया निरीक्षण, आमजन के साथ किया भोजन

Advertisement

(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई में आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने रसोई में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं संचालन व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से भी संवाद कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।

दीनदयाल रसोई में बनाए गए जन शीतल आश्रय की करी सराहना

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में नगर पालिका टीकमगढ़ के सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा रसोई में आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए वातानुकूलित जन शीतल आश्रय व्यवस्था तथा लू से बचाव , शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए बनाए गए ओआरएस स्टॉल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था लोगों को राहत प्रदान करेगी तथा अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीनदयाल रसोई में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निरंतर उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें