मैहर में उद्यम योजना में 25 और स्वरोजगार योजना में मिला 100 का लक्ष्य
(मैहर) कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की संपन्न बैठक में बताया गया कि मैहर जिले के लिए उद्यम योजना में 25 और स्वरोजगार योजना में 100 हितग्राही का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सहायक संचालक केके शुक्ला ने बताया कि पिछडा वर्ग एवं अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए यह योजना आगामी 5 वर्षो अर्थात 2030-31 तक क्रियाशील रहेगी। स्वरोजगार योजनाओं में 10 हजार रूपये से लेकर 1 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। कलेक्टर मैहर ने कहा कि जिले को प्राप्त लक्ष्यों का वितरण जनपद, नगरीय निकाय संस्थाओं को बैंकों वार सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मैहर जिले के आजीविका मिशन के अच्छे महिला स्व-सहायता समूहों को ’’मैहर डाल्स’’ की प्रस्तावित नवाचार योजना से जोडा जायेगा
