रामनगर अस्पताल में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Advertisement

(मैहर) कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रामनगर नगर परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अस्पताल परिसर में वार्ड, परिसर, शौचालय सहित सभी स्थानों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। नगर परिषद की टीम ने पूरे परिसर को चकाचक कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसी प्रकार अमरपाटन और मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर मैहर ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों का नियमित रूप से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण करें तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद करें, उनके सुझाव लें और जनसहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाएं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें