केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने किये मां शारदा देवी के दर्शन
(मैहर) महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा देश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रवास के दूसरे दिन 10 मई को केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर प्रातः 10 बजे टाउनहाल सेमरिया चौक सतना में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करने के उपरांत दोपहर 1 बजे सडक मार्ग से एयरपोर्ट रीवा के लिए प्रस्थान करेंगी।
