ड्यूटी पर जा रहे एसीसी अदाणी सीमेंट के ठेका श्रमिक की सड़क हादसे में मौत, श्रमिकों में आक्रोश
(कैमोर) कैमोर स्थित अडानी सीमेंट एसीसी में कार्यरत एक ठेका श्रमिक की ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के श्रमिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता एवं रोजगार देने की मांग तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहरा थाना बदेरा निवासी कमलेश श्रीवास्तव (उम्र लगभग 55 वर्ष) मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे ड्यूटी के लिए कैमोर जा रहे थे। इसी दौरान एक हाईवा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कैमोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक एसीसी गेट पर एकत्रित हो गए। श्रमिकों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिए जाने की मांग उठाई। श्रमिकों का कहना है कि कमलेश श्रीवास्तव परिवार के मुख्य सहारा थे और उनके निधन से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से मानवीय आधार पर तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ

