जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृन्दावन तालाब पर श्रमदान कर की गई साफ-सफाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने की तालाब के घाटों की सफाई

Advertisement

(टीकमगढ़) जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज टीकमगढ़ नगर स्थित वृन्दावन तालाब पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरि गोस्वामी, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्री अभिषेक खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए तालाब के घाटों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, पार्षदगण, संबंधित अधिकारी, नगरीय निकाय के कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें