कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जिला आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक आयोजित
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय वेटलैंड संरक्षण समिति का गठन किया जाकर एनजीटी के कार्यों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा वेटलैंड में आने वाले तालाबों/वेटलैंड/ जलाशयों के अतिक्रमण हटाकर उनके समुचित देखरेख की व्यवस्था की जानी है।
बैठक में एनजीटी के निर्देशानुसार वेटलैंड नियम के अनुसार वेटलैंड/तालाब/जलाशय की भूमि पर कब्जा करने अथवा उसका उपयोग बदलने, नये उद्योग स्थापित करने या मौजूदा उद्योगों के विस्तार करने, निर्माण मलबा, कचरा, ई-कचरा फेंकने या भराव (डंपिंग) करने, अशोधित (बिना उपचारित) पानी/सीवेज/अपशिष्ट का निस्सारण करने, वेटलैंड/तालाब/जलाशय के अंदर तथा उसके एफएलटी से 50 मीटर की परिधि में पक्का निर्माण करने (नाव घाट को छोड़कर) तथा पक्षियों या अन्य जीवों के शिकार करना पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा उल्लंघन करने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
