प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा सीएम डॉ.मोहन यादव के आवाहन पर जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान : संजय पाठक
जल गंगा संवर्धन अभियान अभियान का छपरवाह में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
(कटनी) गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक सहित महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित उपस्थित जन समुदाय प्रशासनिक अधिकारियों ने छापरवाह में जल संरचना में स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम में श्रमदान उपरांत विधिवत आरती कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन नगरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में जल संचय के कई सारे काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही स्वच्छता अभियान का आवाहन किया था उसका परिणाम आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है ऐसे में हमारी सरकार के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन द्वारा भी प्रदेश में भू-जल स्तर को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक जल स्रोतों (नदियों, कुओं, तालाबों, बावड़ियों) का कायाकल्प किया जा रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनते देखना सुखद अनुभूति है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व को बढ़ावा देने एवं सहभागिता के लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, दीपक सोनी टंडन,जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, डीएफओ गर्वित गंगवार , निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित नगर निगम के पार्षद गण जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों को उपस्थित रही ।
