रजनीश नामदेव समेत चार एल्डरमैनों का नगर परिषद बरही में भव्य अभिनंदन, विकास को मिलेगी नई दिशा

शासन की नियुक्ति के बाद पहली बार मंच पर पहुंचे एल्डरमैन, नगर हित के मुद्दों पर हुआ मंथन

बरही। नगर परिषद बरही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैनों के प्रथम सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं नवनियुक्त एल्डरमैन रजनीश नामदेव सहित किरण पटेल, रघुनाथ गुप्ता एवं मनोज रावत का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, प्रभारी सीएमओ, तहसीलदार आदित्य द्विवेदी, परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए नगर के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की गई।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता: रजनीश नामदेव

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैन रजनीश नामदेव ने कहा कि शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि नगरवासियों की सेवा का अवसर है। उन्होंने नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा

सम्मेलन के दौरान नगर परिषद की आगामी कार्ययोजनाओं, विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

नगर में चर्चा का विषय बना प्रथम सम्मेलन

नवनियुक्त एल्डरमैनों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम नगर की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि नए एल्डरमैनों के जुड़ने से परिषद को अनुभव, सुझाव और जनहित के मुद्दों पर नई मजबूती मिलेगी।

“सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी, अब विकास की रफ्तार बढ़ाने का समय” रजनीश नामदेव
भव्य स्वागत, विकास के संकल्प और जनसेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह प्रथम सम्मेलन नगर परिषद बरही के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

✍️ नीरज तिवारी
RPKP INDIA NEWS
          बरही

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें