प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने व्यक्त की शोक संवेदना

दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दमोह पहुंचकर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की माताजी स्वर्गीय श्रीमती कांतिदेवी नायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान श्री पटवारी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है तथा उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय श्रीमती कांतिदेवी नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें