नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले हेमंत खण्डेलवाल, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से गत दिवस नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश संगठन की गतिविधियों एवं विभिन्न अभियानों की जानकारी भी दी।

भेंट के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
 RPKP INDIA NEWS
             भोपाल

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें