भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री चैतन्य काश्यप ने सुनी जनसमस्याएं
कार्यकर्ताओं से संवाद कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय व सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री श्री काश्यप के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
भोपाल

