कलेक्टर की उपस्थिति में डीएसआर तकनीक का प्रदर्शन

किसानों को दी गई जानकारी

(सतना) जिले में खरीफ 2026 सीजन के तहत डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से धान की बुवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस क्रम में 3 जून 2026 को जनपद उचेहरा के ग्राम मझगवां में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डीएसआर विधि से धान बुवाई के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा मल्टीक्रॉप प्लांटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए किसानों को इसकी उपयोगिता समझाई गई।
किसानों को शासकीय अनुदान पर उपलब्ध बहुउद्देशीय बुवाई यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे एक ही मशीन से विभिन्न फसलों की बुवाई संभव हो सके। मल्टीक्रॉप प्लांटर के माध्यम से धान सहित अन्य फसलों की बुवाई पौध से पौध एवं कतार से कतार की निर्धारित दूरी पर की जा सकती है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। यह यंत्र सीडकम फर्टिलाइजर ड्रिल की आवश्यकता को भी पूरा करता है तथा इसमें मल्टीक्रॉप प्लांटिंग एवं रेज्ड बेड अटैचमेंट भी जोड़े जा सकते हैं। इस तकनीक के उपयोग से धान की पारंपरिक रोपाई में आने वाली समस्याओं का समाधान संभव है।
कार्यक्रम में किसानों को खरपतवार नियंत्रण से संबंधित समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक कृषि यंत्री सतना द्वारा बताया गया कि आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें