कलेक्टर की सख्ती ने कराया बकाया मजदूरी का भुगतान
कॉफी हाउस से बुलवाया भोजन, उमरिया तक पहुंचाने का कराया इंतजाम
मजदूरी की इसी बकाया राशि को दिलाने की मांग को लेकर ये श्रमिक परिवार जनों सहित कलेक्टर से मिलने मंगलवार दो जून की दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुये न केवल इन श्रमिकों से भेंट की बल्कि उनकी समस्या को ध्यान पूर्वक सुना। उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को फौरन कलेक्टर कार्यालय आने और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को तुरंत उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान कराने के निर्देश दिये।
इस पूरे प्रकरण में कलेक्टर श्री सिंह की संवेदनशीलता एक बार और तब दिखाई दी जब उन्होंने इन श्रमिकों और उनके साथ आये बच्चों को इंडियन कॉफी हाउस से बुलवाकर भोजन कराया तथा उमरिया तक पहुंचाने के व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर की सख्ती को देख हरकत में आये श्रम और वन विभाग के अधिकारियों ने उमरिया जिले के इन श्रमिकों को 3 लाख 86 हजार रूपये की बकाया मजदूरी का भुगतान किया। साथ ही श्रमिकों और उनके परिवारजनों को रात हो जाने की वजह से बस से उमरिया तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।
